Download App

Chapter 32: सारणी को हटाना

Translator: Providentia Translations Editor: Providentia Translations

लिटिल रोर ने शुरुआत में कुछ कहने का इरादा किया था, हालांकि, सीमा यू यूए के गहन समर्पण को देखते हुए उसके मुँह में जो बात थी उसने उसको सबके समक्ष नहीं कहा। उसने फैसला किया कि वह खुद आस पास ढूंढेगा, शायद ऐसा कुछ मिल जाए जो सारणी के सार जैसा दिखता हो।

"यह जगह वास्तव में बहुत अजीब है। यहां तक कि कोई सूरज भी नहीं है, यह प्रकाश कहां से आ रहा है?" बाँस की एक छड़ी के ऊपर अकेले खड़े लिटिल रोर ने पूछताछ की और उसने देखा कि बाँस से आने वाली रोशनी ने कैसे उसके शुद्ध सफेद रोंयों को हरे रंग में बदल दिया था।

रोशनी?

सीमा यू यूए ने लिटिल रोर की बात सुन ली थी; प्रकाश का एक चमत्कारी विकिरण। ये बाँस स्वतंत्र रूप से प्रकाश दे रहे थे, इसका मतलब था कि ये बाँस एक जैसे थे। यदि वे एक ऐसा बाँस ढूंढ सके जो बिल्कुल भी प्रकाश को नहीं दे रहा था, तो यह संभव था कि वह बाँस वास्तव में सारणी का सार था!

"हह, लिटिल रोर, चलो एक ऐसे बाँस की तलाश करते हैं जो प्रकाश नहीं दे रहा है!" उसने लिटिल रोर को देखते हुए कहा, जो उसके पीछे था और खड़े होकर उसने अपने शरीर पर गिरे पत्तों को झाड कर हटाया।

"एक बाँस जो प्रकाश नहीं दे रहा है? हम उसकी तलाश क्यों करेंगे?" लिटिल रोर ने उड़ कर आते हुए पूछा।

"यह संभव है कि वही सारणी का सार है।" सीमा यू यूए ने समझाया, "वैसे भी, चलो साथ मिल कर उसे ढूंढते हैं।"

"ठीक है।"

इस तरह दोनों एक बार फिर से जंगल में भटकने लगे। इस बार, एक ऐसे बाँस की तलाश में, जो कोई रोशनी न दे रहा हो; एक पल में उनका लक्ष्य स्पष्ट हो गया था।"

"गुरु, मैं इसे महसूस कर सकता हूं।" बहुत ही शांत लिटिल स्पिरिट अचानक बोल पड़ी।

"लिटिल स्पिरिट, तुम क्या महसूस कर रही हो?" सीमा यू ने अपने कदम रोकते हुए कहा।

"इस जगह में एक आत्मिक पत्थर की आभा है।" लिटिल स्पिरिट ने उत्तर दिया।

"आत्मिक पत्थर, क्या यह पत्थर तुम्हारे जैसा है?" सीमा यू यूए ने पूछा।

"तुम इस तरह की चीज़ की मेरे साथ तुलना भी कैसे कर सकते हैं। पता है, मैं एक पवित्र आत्मिक पत्थर हूँ, जो पूरे ब्रह्मांड में केवल एक ही है। मैं एक आत्मिक मोती में तब्दील हो सकता हूं और इसमें स्वर्ग और पृथ्वी शामिल हो सकते हैं, जबकि उस प्रकार के तलछट का उपयोग, ज्यादा से ज्यादा, केवल आत्माओं की कुछ किस्मों को पुनर्जीवित करने के लिए किया जा सकता है। उनके लिए जीवन का संबल करना असंभव है। " लिटिल स्पिरिट ने गर्व से कहा।

"तो फिर तुम इतने जोश में क्यों हो?"

"क्या तुम मूर्ख हो! भले ही यह एक रहस्यमई सारणी हो सकती है, लेकिन क्योंकि यह एक सारणी के तरीकों के साथ स्थापित की गई है, वास्तव में इस सारणी का सार आत्माओं से संबंधित चीजों के लिए उपयोगी है। केवल यही एक तरीका है जिससे यह रचना अपनी चरम क्षमता तक पहुंचेगी।" लिटिल स्पिरिट ने कहा।

"तो तुम यह कह रही हो कि यह संभव है कि आत्मिक पत्थर सार के गठन का स्थान हो सकता है।" सीमा यू यूए ने थोड़ा उत्तेजित होकर कहा।

"हम्फ़, यह अच्छी बात है कि तुम इतनि भी मूर्ख नहीं हो।" लिटिल स्पिरिट ने उत्तर दिया।

"चूंकि तुम इसकी आभा महसूस कर सकते हैं, क्या तुम इसके विशेष स्थान को बता पाने में सक्षम हो?" सीमा यू यूए ने पूछा।

"अगर मैं सारणी के बाहर होता, तो मैं सीधे इसकी खोज करने में सक्षम होता। हालांकि, यह सारणी का भीतरी भाग है। मैं केवल महसूस कर सकता हूं कि यह करीब ५० मीटर की सीमा के अंदर है। तुम स्वयं इसे ढूंढ सकते हो।" लिटिल स्पिरिट के यह कहने के बाद, उसने दूसरा शब्द बोलने से इनकार कर दिया।

सीमा यू यूए ने चारों ओर देखा। बाँस का यह खंड बहुत घना नहीं था। अन्य क्षेत्रों की तुलना में, यह स्थान अपेक्षाकृत कम घना था।

उसने बाँस के हर एक डंठल की छानबीन करी और देखा कि हर एक चमक रहा था। एक भी डंठल ऐसा नहीं था जो उस विवरण के साथ बैठ रहा था जो उसके पास था।

"क्या ऐसा हो सकता है कि मेरी अटकलें गलत थीं?" सीमा यू यूए ने अपनी ठुड्डी को छुआ, उसे अपने अंदाजे पर संदेह हो रहा था।

"यू यूए, शायद सारणी का सार बाँस के अंदर स्थित नहीं है।" लिटिल रोर ने पेशकश की।

"बाँस के अंदर नहीं है?"

"हाँ, अगर सार का गठन वास्तव में आत्मिक पत्थर है, तो यह शायद एक पत्थर जैसा ही दिखेगा, है ना।" छोटे रोर ने अभिधारणा दी।

"हाँ, यह संभव है। आओ हम एक बार फिर से पत्थरों पर नज़र डालते हैं।" सीमा यू यूए ने लिटिल रोर को गले लगाया; आदमी और जानवर एक-एक करके हर छोटे पत्थर को देखने का फैसला करते हैं। हालाँकि, इस जगह में एक कंकड़ भी नहीं था।

इस पूरी जगह में एकमात्र बड़ी चट्टान को देखते हुए, सीमा यू यूए ने अंत में उस पर अपनी नजर डाली।

"क्या यह हो सकता है?" वह पत्थर की तरफर गई और उसके चारों ओर 2 चक्कर काटे। उसने महसूस किया कि यह पत्थर पहले से थोड़ा अलग दिखाई दे रहा था। उसने इसे छूने के लिए अपना हाथ बढ़ाया और यह बाँस की तरह ठंडा था।

"यूए यूए, क्या यही है?" लिटिल रोर उड़ान भर कर पूछने आया।

"नहीं।" सीमा यू यूए ने कहा। "अगर यह सारणी का सार है, तो यह एक वास्तविक वस्तु होनी चाहिए और इसमें उस तरह का बर्फ़ीला ठंडापन नहीं होगा जो बाँस में है।"

"तो, सार यहाँ भी नहीं है?" लिटिल रोर ने थोड़ी निराशा के साथ कहा।

"नहीं, वह यहीं है।" सीमा यू ने आत्मविश्वास से कहा, "क्या तुम इस चट्टान को लात मार कर दूर कर सकते हो?"

"यह तो मेरे बाएँ हाथ का खेल है।" लिटिल रोर चट्टान के ऊपर उड़ कर गया और अपने छोटे पैर से हल्के से उस पर ठोकर मारी। वह बड़ी चट्टान उड़ती हुई दूर जा गिरी।

सीमा यू यूए ने उस चट्टान के निचले हिस्से को देखा जो उड़ान भरती हुई दूर जा गिरी थी। वहाँ एक बहुत काला पत्थर था, जो एक बच्चे की मुट्ठी के आकार के आसपास था।

"यही है क्या?" सीमा यू यूए चौकड़ी मारते हुए नीचे बैठी और उस काले पत्थर को देखा। "क्या हमें बस इसे हटाना है? हम नहीं जानते कि कोई विस्फोट होगा या नहीं, लेकिन मुझे परवाह नहीं । अगर एक घोड़ा मर भी रहा है, तो भी तुमको उसे चिकित्सक के पास भेजना ही पड़ता है।"

यह कहने के बाद, उसने लिटिल रोर को आत्मिक मोती में फेंक दिया और एक लंबी सांस ली। उसने अपना हाथ बढ़ाया और आत्मिक पत्थर के टुकड़े को पकड़ लिया।

"साँय साँय-"

शांत बाँस का जंगल अचानक हवा के झोंके से बाधित हो गया जो चारों तरफ से आ रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे कि ज़मीन खुद को चीरती जा रही हो और जोर से हिलने लगी।

"धाम-"

सीमा यू यूए तेज हवा के कारण अपनी आँखें नहीं खोल पा रही थी। उसने उस पत्थर को, जो उसने पकड़ रखा था, अपने सामने बाधा डालने के लिए इस्तेमाल किया, लेकिन हवा के बल को अवरुद्ध करने में असमर्थ रही। "

"सरर-"

जमीन अचानक से चिर गई और दरार तेजी से बढ़ती गई। पत्तियां और बाँस सभी अंधाधुंध तरीके से उसके बीच समा गए।

"मैं जाऊं-", जब वह दरार में गिर रही थी, सीमा यू यूए ने अपने हाथों में पत्थर पकड़े रखा, और अपने दिल की घबराहट को दबाने का प्रयास किया।

उसका खून बह कर पत्थर में चला गया और सीमा यू यूए ने दर्द को अपनी हथेलियों से फैलते हुए शरीर के बाकी हिस्सों और सभी हड्डियों की ओर महसूस किया जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोश होने से पहले, उसके दिमाग में केवल एक ही खयाल था। यदि जमीन दुबारा एक हो गयी, तो क्या वह मांस के बनाए हुए कीमे में बदल जाएगी?

उसकी चेतना दूर हो गई, और उसे पता नहीं था कि वह उस अंधेरे में कितनी देर से थी। जैसे-जैसे उसकी चेतना धीरे-धीरे ठीक होने लगी, उसने अपनी आँखें खोलीं और महसूस किया कि वह इस समय एक घाटी के अंदर है। उसके नीचे एक मोटी घास का मैदान था और उसके कपड़े साफ थे। उसके शरीर पर जो मिट्टी थी, जो जमीन टूटने से लगी थी वह लगभग हट चुकी थी।

वह बैठ गई और अपने सिर को रगड़ा जिसमे थोड़ा दर्द हो रहा था। उसे इस बात का थोड़ा शक था कि उसकी वर्तमान स्थिति एक सपना है या नहीं।

"सस्-"

उसके हाथ की हथेली में एक दर्द उठा और उसने अपनी हथेली खोली। उसने देखा कि उसके हाथों की हथेली पर कुछ चोट के निशान थे और घाव अभी पूरी तरह से भरे नहीं थे। अभी-अभी उसकी गतिविधियों के परिणामस्वरूप, वे फिर से खुल गए थे।

"ऐसा लगता है कि यह एक सपना नहीं है।" उसने अपना चाकू निकाला और अपने हाथ को लपेटने के लिए अपनी स्कर्ट के कोने के के एक हिस्से को काट कर, अपने मुँह और बाएँ हाथ का उपयोग करके एक गाँठ बाँध ली।

इसे करने के बाद, उसने घाटी का निरीक्षण करना शुरू किया।

बाँस के जंगल की तरह ही, यहाँ कोई जीवित प्राणी नहीं थे। पहले की तरह आत्मिक जानवर के अंडे की छाया भी नहीं थी। फर्क यह था कि यह स्थान पूरी तरह से एक बाँस का जंगल था, लेकिन इस जगह में कई अलग-अलग प्रकार के फूल, पौधे और पेड़ भी थे।

"क्या ऐसा हो सकता है कि मैं उस सारणी से निकलकर किसी अन्य सारणी में प्रवेश कर चुकी हूँ?" सीमा यू यूए हैरान थी।

"ऐसा नहीं होना चाहिए। मुझे किसी सारणी की आभा महसूस नहीं हो रही है।" लिटिल स्पिरिट ने कहा।

"कोई सारणी नहीं? क्या तुमने नहीं कहा था कि इस जगह में कई भ्रम सारणियाँ थीं?"

"नहीं, यह वास्तविक दुनिया है।" लिटिल स्पिरिट ने जोर दिया।

"फिर हम वापस कैसे जाएँगे? यह जगह एक सारणी के अंदर नहीं है और अब आत्मिक जानवर के अंडे की तलाश करना हमारा वापस जाने का तरीका नहीं है।" सीमा यू यूए ने थोड़े सिरदर्द के साथ कहा। "ओह हाँ, इस समय का आत्मिक पत्थर। क्या तुम जानते हो कि वह कहाँ गायब हो गया है?"

"वह मेरे पास है।" लिटिल स्पिरिट ने कहा। उसका मूड थोड़ा खराब था।

सीमा यू यूए ने महसूस किया कि कुछ सही नहीं था और पूछा, "क्या हुआ?"

"इस पत्थर के बारे में कुछ अजीब है। जब तुम इस जगह से बाहर निकलोगी तो मैं तुम्हें इसके बारे में बताऊंगा।" लिटिल स्पिरिट ने कहा।

"मैं पहले बाहर जाने के मार्ग की ढूंढती हूँ।" सीमा यू यूए ने जवाब दिया।

वह घाटी की तरफ चल पड़ी और अचानक उसे पहले वाली वही पुकार सुनाई दी।


Load failed, please RETRY

Gifts

Gift -- Gift received

    Weekly Power Status

    Rank -- Power Ranking
    Stone -- Power stone

    Batch unlock chapters

    Table of Contents

    Display Options

    Background

    Font

    Size

    Chapter comments

    Write a review Reading Status: C32
    Fail to post. Please try again
    • Translation Quality
    • Stability of Updates
    • Story Development
    • Character Design
    • World Background

    The total score 0.0

    Review posted successfully! Read more reviews
    Vote with Power Stone
    Rank NO.-- Power Ranking
    Stone -- Power Stone
    Report inappropriate content
    error Tip

    Report abuse

    Paragraph comments

    Login