Download App

Chapter 2: पृथ्वी की पकड़ से परे

एपिसोड की शुरूआत में हमे दिखाया जाता हैं, की मारुगा की बात सुनके प्रशान्त कन्फ्यूज है, और उसे कुछ समझ नही आ रहा है, की उसे क्या करना चाहिए। फिर भी वह सोचता है, की प्लैनेट छोड़ना जायदा अच्छा है, ताकि मारूगा के दूसरे लोग पृथ्वी तक न आ पाएं। प्रशांत शिप की तरफ जाने लगता है। तभी हमारे सामने एपिसोड का नाम शो होता है: पृथ्वी की पकड़ से परे

फिर हम देखते है, की पूरा गुजरात तबाह हो चुका है। मरुगा जमीन पर पड़ा हुआ है, और उसका सर उसकी बॉडी के साइड में पड़ा हुआ है। कई किलोमीटर्स तक के दायरे में बिल्डिंग्स,घर सब तबाह हो चुके है। हर जगह कही आग है, तो कही पानी और धुआं। प्रशांत ये सब देखते हुए शिप की तरफ बढ़ता है। उसकी आंखों से आशु आ रहे थे।

प्रशान्त शिप के नीचे जाता है। तभी शिप उसे अंदर खींच लेती है। शिप के अन्दर जाते ही वह शिप के बीच में खड़ा होता है। तब शिप उसे सूट पहना देती है। जो अपने आप प्रशान्त के शरीर से चिपक जाता है। तभी या सूट से शिप अपने आप प्रशान्त को एक रूम में ले जाती है। वह कमरे के बीच में खड़ा होता है, और लाइट सिर्फ उसी पर पढ़ रही होती है।

शिप प्रशान्त से कहती है, "अब मारुगा मर चुका है, और उसने तुम्हे इस शिप का लीडर चुना है। इसका मतलब अब तुम इस शिप के 90% फीचर्स को यूज कर पाओगे" प्रशांत पूछता है, "बाकी के 10% क्यों नही? शिप जवाब देती है, " क्योंकि, ये मारूगा के पर्सनल सीक्रेट्स के बारे में है।" प्रशांत जवाब देता है, " तो ये दस किलोमिटर लंबा आदमी ये सब काम भी करता था।" तब शिप एक दम से गुस्से से पूछती है, "इसका क्या मतलब है!" प्रशांत कहता है, " ये मजाक था बस" तभी शिप उसे एक रिमोट देती है। जो उड़ती हुई आती है, और प्रशांत के हाथ पर चिपक जाती है। जो एक घड़ी थी।

शिप कहती है, "ये मारूगा की घड़ी का छोटा रूप है। तुम इससे कुछ भी कर सकते हो।" प्रशान्त कहता है, " मुझे वह शब्द कहने के लिए मजबूर मत करो।" तभी प्रशांत शिप के कंट्रोल रूम में जाता है। शिप एक feeeeesss की आवाज से उड़ान भरना शुरू करती है। एक पूरी छाया गुजरात से हट रही होती है। प्रशांत कुछ ही सेकंड में स्पेस में होता है। वह स्पेस का नजारा देखता है। हर तरफ डार्क, तभी शिप की स्पीड बढ़ती है वैसे वैसे ही प्रशांत अपने आप को पृथ्वि और पूरे सोलर सिस्टम को पीछे छोड़ता हुआ पाता है।

तभी उसके सामने से वह सारा डार्क अंधेरा हट जाता है, और वह देखता है। एक नजारा जो उसने पहले कभी नहीं देखा था। हर तरफ एक रोशनी थी, रगीन नाब्युला जिसने शिप के ग्लास को रंगीन कर दिया था। ये रोशनी सीधे उसके चहरे पर लग रही थी। ऐसा नजारा कोई सपने में भी नही सोच सकता था। नाब्युला की लाइट सीधे उसकी आंखो को रोशनी दे रही थी। तभी प्रशांत की आंखो से आंसू आने लगते है। उसे अपने दोस्त, बचपन, अपनी फैमिली सब इन सब कुछ के ख्याल आ रहे थे। इस लाइट ने उसे बिलकुल शांत कर दिया था, जेसे ही उसका अंशु नीचे गिरने की जगह हवा में जाता है। इतने टाइम में उसे पता ही नही चला, की कब उसने सैकड़ों लाइटियर्स की दूरी तय कर ली थी। तभी उसके सामने एक प्लैनेट होता है, एक कलर फुल प्लैनेट बिलकुल नाब्युला की तरह सुंदर और चमकदार।

"रोकुस आ चुका है, प्रशान्त।" शिप की आवाज आती है। प्रशान्त कहता है, "मुझे इसके अंदर ले चलो।" तभी शिप प्रशान्त को इस प्लैनेट का ओवरवियू, स्क्रीन पर देने लगती है। वह कहती है: ये एक एनिमल प्लैनेट है। जिस पर शाकाहारी जीव ही रहते है, लेकिन ये बस अनुमान है।" तभी शिप प्लैनेट के एटमॉशफीयर के अंदर घुसने लगती है। जेसे ही शिप बदलो से बाहर निकलती है, प्रशांत इतना सुंदर नजारा देख कर चौंक जाता है। वहा हर तरफ लाल, हरे और पीले रंग के पेड़ो के जंगल थे। बदलो से ऊंचे और कई सो किलोमिटर लंबे-चौड़े पहाड़ जिस पर से झरना ऊपर से नीचे आ रहा था। ये बिलकुल एक सपने की तरह था।

"फिससस्स…."लेकिन कुछ सेकंड में एक छोटी सी लेजर ने शिप को टच किया जिसका थोड़ा सा भी असर शिप पर नहीं हुआ। प्रशांत जब नीचे देखता है। वहा पर कुछ बकरी, रैकून, शिप का विरोध कर रहे थे। तभी शिप नीचे आ जाती है, लेकिन उन लोगो की लेजर भी शिप पर हमला करने के लिए तयार हो जाती है। लेकिन तभी शिप से आवाज आई, "हमे मरुगा ने भेजा है।" तभी एक थोड़ा बूढ़ा-जवान सा जीव भीड़ में से आता है, और लेजर भी वापस चली जाती है।

प्रशांत शिप से नीचे आता है। तब वह जीव कहता है, " जरा अपनी गर्दन घुमाकर देखो। ऐसे में तो ये हमला ही करेंगे।" प्रशांत देखता है की, "उसकी शिप की वजह से हर जगह अंधेरा हों गया था।" माफ कीजिए "प्रशांत माफी मांगता है।"कोई बात नही! इस शिप को तुम उस पहाड़ पर खड़ी कर सकते हो।" वह जीव प्रशान्त को एक बहुत बड़े पहाड़ की तरफ पॉइंट करके कहता है। वह पहाड़ एक राज्य जितना बड़ा था। शिप ने ये सब सुन लिया था। तभी प्रशांत की घड़ी में एक नोटिफिकेशन की साउंड आती है। प्रशांत उस पर क्लिक कर देता है। शिप अपने आप पहाड़ पर चली जाती है, और सारी भीड़ भी उस जीव के इशारे से चली जाती है।

वह आदमी प्रशांत को एक लकड़ी के होटल से में ले जाता है। जेसे ही वह वहा देखता है। कुछ जानवर वहा दारू के नसे में चूर थे, कुछ ताश खेल रहे थे, कुछ सिर्फ खाना खा रहे थे। "चोको मत ये रोज का है, इनका।" वह जीव कहता है। तभी प्रशांत होटल की कुर्सी पर बेठ जाता है, और वह जीव भी | "आपका नाम क्या है?"

प्रशांत पूछता है|

वह जीव "मेरा नाम योकि है|"

प्रशांत "तो आप यहा के राजा है ?"

योकि " हाँ! कुछ ऐसा ही समझ लो| लेकिन तुम यहाँ क्यों आये हो?"

प्रशांत "दराहसल, एक करीब 10 km लम्बे जीव ने मेरे परिवार और पुरे राज्य को खत्म कर दिया। जिसमे मेरे कई लोग मारे गए। इसलिए मेने उसे खत्म कर दिया| तब उसने कहा की तुम रोकुस के पास जाओ, ताकि उसकी शिप में से ट्रैकर निकाला जा सके"

योकि " क्या उसका नाम मरुगा था ?"

प्रशांत " हाँ लेकिन आपको केसे पता?"

योकि "क्यूंकि वही जनता था, की रोकुस कहाँ है| खेर रोकुस यहाँ नहीं है| "

प्रशांत "क्या आप जानते है, की वह कहाँ है? ये मेरे प्लेनेट का सवाल है|"

योकि " कोई नहीं जनता की वह कहाँ है, लेकिन में उस ट्रैकर को निकाल सकता हु| में रोकुस का सबसे पसंदीदा छात्र था| "

प्रशांत " लेकिन आप मुझसे केसे बात कर पा रहे है? क्या आप भी हिंदी बोलते है? या कोई टेक्नोलॉजी है, इसके पीछे?

योकि " ये प्लेनेट कोई आप प्लेनेट नहीं है| यहाँ हर तरफ ट्रांसलेटर है| तुम्हारी शिप में भी हमारे ट्रांसलेटर लगे हुए है | जो रोकुस ने बनाये थे| " योकी उठकर चलने लगता है| वह प्रशांत से कहता है " तुम्हारी शिप से ट्रैकर निकल जायेगा अगर तुम चाहो तो यहाँ रूक सकते हो " तभी एक बंदर जेसा जीव एक ट्रांसपेरेंट स्क्रीन देता है| प्रशांत "ये क्या है?" तभी वह स्क्रीन एक अजीब सी आवाज के साथ जल जाती है | जिससे वह प्रशांत के हाथ से छुट जाती है , लेकिन जेसे तेसे वह उसे पकड़ लेता है "यह इस गृह पर तुम्हारे घर की चाबी और एक मैप की तरह काम करेगा|" योकि कहता है| प्रशांत "ठीक है! शुक्रिया आपका"

तभी हमारा सीन सिफ्ट होता है, एक प्लेनेट पे जहा रात हुई है, और बहुत तेज मूसलाधार बारिश पड़ रही है| ये जगह समुन्द्र के बीच में होती है| एक एडवांस्ड आर्टिफिशियल टापू समुंद्र के बीच में। जहां की लहरे पूरी जगह को घेरे हुए थी। चारो तरफ वहा सिपाही पहरे दे रहे थे। तभी हम देखते है एक स्पेसशिप ऊपर चमकती है, और तभी उस शिप के पीछे बदलो में कुछ बिजलियां चमकती है। तभी वह शिप धीरे धीरे लैंड कर रहा होता है। सिपाही उसके पास हटियार लेकर भागते हुए आते है। एक हेलीपैड जैसी जगह पर वह शिप लैंड करता है। समुंद्र इस समय पूरे सौर पर था।

👿

उस शिप के पास कई सिपाही आ जाते है| तभी उसमे से एक आदमी निकलता है| वह अपने स्पेसशिप से उतराता है| वह एक रॉयल स्पसशिप थी| जैसे ही वह लैंडिंग प्लेटफॉर्म पर कदम रखता है। उसकी मौजूदगी से उसके द्वारा मिलने आए लोगों में शांति फेल जाती है| वह एक 6 फीट लम्बा व्यक्ति था| जो काले रंग के रॉयल कपड़ो में था और उसका सूट कुछ उच्च-तकनीकी यंत्रों और हथियारों से सजा था। उसका हेलमेट उसके चेहरे को ढक रहा था, जिसमें पीले रंग की आंखें थीं, हेलमेट में कई सेंसर और टारगेटिंग सिस्टम थे। जो उसे किसी भी स्थिति में एक एज देते थे |

जेसे ही वह स्पेसशिप से उतर कर चलने लगता है| सिपाही पीछे हटने लगते है | बारिश की बुँदे उसके काले सूट से टकराकर निचे गिर रही थी| ये देखने में काफी डरावना लग रहा था| जल्दी ही वह आइलैंड के एक कमरे में इन्टर करता है| जहाँ पहले से ही चार लोग बैठे हुए थे| जिनके पीछे एक-एक गार्ड खड़े हुए थे| तभी उस आदमी का गार्ड सबको उसके आने की सूचना देता है , "SV-05 (Andromeda) गैलेक्सी के पांचवे सब लीडर अपाह पधार रहे है|" कमरे में जाने के बाद अपाह अपनी कुर्सी पर बेठ जाता है| तभी एक गार्ड बीच पड़ी खाली कुर्शी के पास आके खड़ा हो जाता है," सब लोग खड़े हो जाइये| SV-05 (Andromeda) गैलेक्सी के लीडर जलगामी जी पधार रहे है|"

तभी हम बाहर देखते है| जहा उसी तरीके से जलगामी भी उस आइलैंड पर आता है| तभी वह उस रूम में आता है| वह भी ठीक वेसे ही कपड़े पहने हुए था जेसे अपाह लेकिन एक राजा जेसे। वह देखने में एक काफी अनुभवी और एक राजा जेसा लग रहा था| उसके आने पर सारे लोग खड़े हो जाते है। तब वह सबको कहता है, "सब बेठ जाइये|" सब लोग बेठ जाते है| "क्या आप जानते है? हमने आज आप सबको यहाँ क्यूँ बुलाया है?" जलगामी मुस्कुराकर कहता है| सब लोग चुप हो जाते है| तभी एक दम से वह अपना हाथ बीच में रखी टेबल पे मारता है " ठक्क"| उसकी मुस्कराहट एक गुस्से में बदल चुकी थी|

"आप सबने खबर तो सुन ही ली होगी?" वह फिर पूछता है| "तो अपाह में जानना चाहता हु, की ये सब केसे हुआ| क्या तुम जानते हो सिर्फ तुम्हारी वजह से मुझे क्या-क्या सुनने को मिला है? सिर्फ तुम्हारी वजह से| " आप क्या कह रहे है मुझे नहीं पता!" अपाह उत्तर देता है| जिससे जलगामी का गुस्सा आग की तरह भड़क जाता है, "तुम जानते भी हो तुम किस्से बात कर रहे हो? मेने तुम्हे SV-05 के गैलेक्सी के रीजन 5 के एक सब लीडर के रूप में चुना था, ताकि तुम उसे समाल सको लेकिन रीजन 5 में से विद्रोही के नए ग्रुप सामने आ रहे है| कल ग्रुप लिगोंन ने हमारे गैलेक्सी के अल्देरान प्लेनेट पर बने कण्ट्रोल सिस्टम को लगभग ब्लास्ट ही कर दिया था| लेकिन हमारी वजह से सब ठीक हो पाया, और ये पहली बार नहीं है| 3 ग्रुप को हम खत्म कर चुके है, जो रीजन 5 से आये थे| "

तभी अपाह गुस्से में खड़ा हो जाता है, "क्या आप जानते है! इसमें मेरी नहीं आपकी गलती है| मेरी फोर्स इतनी नहीं है, की में हर प्लेनेट को देख पाऊ| मे आपसे पहले भी मेरी शक्ति को बढानें के लिए कह चूका है| मेरा रीजन जितना बड़ा है| उसके लिए मेरी शक्ति ज्यादा होनी चाहिए|" तभी जलगामी को गुस्सा आ जाता है, " तुम जानते भी हो अगर कल मेने ध्यान नहीं दिया होता है, तो आधे एंड्रोमेडा से हम अपना कण्ट्रोल खो देते, और जब तक ये ग्रुप उठाना बंद नहीं कर देते में तुम्हारी शक्ति नहीं बढ़ाऊंगा| ये बात में तुमसे कई बार कह चूका हु| तुम्हारे रीजन के हिसाब से ही मेने तुम्हे तुम्हारी सेन्यशक्ति दी है| तुम शक्ति के मामले में तीसरे नंबर पे आते हो और अगर आगे से मेने एक भी ग्रुप को उभरते देखता तो तुम्हे में सब लीडर के पद से हटा दूंगा| "

"संबद्धाः स्मः (हम एक दुसरे से जुड़े है, we are connected ) कहकर जलगामी गुस्से से मीटिंग खत्म करके चला जाता है| धीरे धीरे सब लोगो की स्पसशिप चली जाती है, लेकिन वहा पर दो लोग बैठे रहते है| रीजन 5 सब लीडर अपाह और रीजन 1 का सौर

तभी हमारा सीन शिफ्ट होता है प्लेनेट रोकूस पे| जहाँ एक बादल से भी ऊचें पहाड़ पर एक लाल पेड़ है| जिसके पत्ते हवा की वजह से निचे गिर रहे है| शिप थोड़ी दूरी पर एक दूसरे पहाड़ पर उड़ रही है। प्रशांत पहाड़ पर खड़ा है। उसकी बाईं आंख में आंसू है। जिससे पता चल रहा है की वह अपनी फैमिली का अपसोस कर रहा है। तभी पीछे से योकि आता है, "शाम को एंजॉय कर रहे हो प्रशांत?" वे कहते है। "आप यहां क्या कर रहे है?" प्रशांत पूछता है। वे उत्तर देते है," में यहां रोज आता हू। सुबह और शाम को। " वे उसके कंधे पर हाथ रखते है, "दुख है! तुम्हारी फैमिली के लिए!" प्रशांत उत्तर देता है "कोई बात नही!" वह कहते है," अब तुम्हे डरने की जरुरत नही है। मेने ट्रैकर को निकाल दिया है।

ये शिप हर 24 घंटे में मारूगा की लोकेशन को उन्हे सेंड कर देती थी, लेकिन अब उन्हें तुम्हारी पृथ्वी की लोकेशन नही पता चलेगी की, सिर्फ पिछली 24 घण्टे की ही उन्हे पता चलेगी जो शायद SV-06 से भी पहली की होगी"। प्रशांत पुछता है,"SV-06 क्या है" वह उत्तर देते है, " ये गैलेक्सी के नाम है, जो शक्तिवाहना द्वारा दिए हुए है। ये एक एलियन रेस है। जो गैलेक्सीज पे कब्जा करती है। जिसका एक लीडर होता है फिर 5 सब लीडर जो गैलेक्सी के 5 रीजन पर नियंत्रण करते है। लेकिन अब तुम्हे किसी से डरने के जरुरत नही है।" प्रशांत उत्तर देता है, " इसके बाद भी खतरा गया नही है सिर्फ कुछ समय के लिए टला है। वे लोग मारुगा को ढूंढते हुए जरुर आयेंगे, इसलिए मेरा पृथ्वी पर जाना ठीक नही है।"

"तुम यहां जब तक चाहो रुक सकते हो।" योकी कहते है। "अगर तुम उन लोगो के बारे में जाना चाहते हो। तो डिस्को प्लैनेट जा सकते हो।" प्रशांत चोंक कर कहता है, "डिस्को प्लैनेट।" वे उत्तर देते है, "हां! ये एक ऐसा प्लैनेट है l जहां पर कई गैलेक्सी के लोग एंजॉय करने आते है।" प्रशांत वहा जाने के लिए तयार जो जाता है। तो डिस्को प्लैनेट के बारे में जानने के लिए पड़ते रहिए।


Load failed, please RETRY

New chapter is coming soon Write a review

Weekly Power Status

Rank -- Power Ranking
Stone -- Power stone

Batch unlock chapters

Table of Contents

Display Options

Background

Font

Size

Chapter comments

Write a review Reading Status: C2
Fail to post. Please try again
  • Writing Quality
  • Stability of Updates
  • Story Development
  • Character Design
  • World Background

The total score 0.0

Review posted successfully! Read more reviews
Vote with Power Stone
Rank NO.-- Power Ranking
Stone -- Power Stone
Report inappropriate content
error Tip

Report abuse

Paragraph comments

Login